{"_id":"6623a096e80611718e04d84a","slug":"accident-held-in-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-116170-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बेसहारा पशु को बचाते समय गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चाल को आईं मामूली चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बेसहारा पशु को बचाते समय गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चाल को आईं मामूली चोटें
Sat, 20 Apr 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
मंडी-भराड़ी पुल पर हुआ हादसा, गाड़ी के खुल गए अगले दोने चक्के
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल पर एक पिकअप बेसहारा पशु को बचाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी मंडी से सामान लोड कर चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब गाड़ी मंडी-भराड़ी पुल पर पहुंची तो अचानक सामने से एक बेसहारा पशु गाड़ी के सामने आ गया। चालक ने गाड़ी बाई तरफ मोड़ा, जो पुल पर लगी रेलिंग से जाकर टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के अगले दोनों टायर निकल गए। हादसे में गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। चालक को एम्स बिलासपुर में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चालक नुषाद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी सिकंदरा जिला आगरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।