फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accident

हादसे के बाद 50 फीट खाई में गिरा वाहन, 8 लोग घायल

Fri, 04 Dec 2020 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
accident
कुंडलु सड़क हादसे में घायल हुए पर्यटक का प्राथमिक उपचार करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे स्वारघाट-नालागढ़-पिंजौर पर शुक्रवार को कुंडलू में सैलानियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही टूरिस्टों से भरी ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। ट्रेवलर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व केरल के 13 टूरिस्ट सवार थे। जिनमें से 8 को चोटें आई है। वहीं इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिमाचल नंबर टेंपो ट्रेवलर जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व केरल के 13 टूरिस्ट सवार थे, चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। स्वारघाट से करीब पांच किलोमीटर दूर कुंडलू में टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में 8 लोगों के घायल होने का समाचार है। घायल ज्यादा होने के चलते उन्हें दो 108 एंबुलेंसों में ले जाना पड़ा। पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस और एफआरयू नालागढ़ की 108 एंबुलेंस से घायलों को नालागढ़ ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार किया गया। वहीं गंभीर हालत के चलते घायल तरुण कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का एफआरयू नालागढ़ में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की कारणों की छानबीन में जुट गई है। हादसे में तरुण (32), निवासी संगरूर (पंजाब), राहुल (24) केरल, विजलेश (24) दिल्ली, विमेश केवी (30) केरल, विकास (22),फैजल (24) सहित कुल आठ पर्यटक घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed