{"_id":"5ea844f28ebc3e9025769628","slug":"accident-bilaspur-news-sml331570385","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन कार सवार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन कार सवार गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। लॉकडाउन के दौरान मंगलवार सुबह चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भेड़ली नामक स्थान पर सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, कार चालक हादसे में बाल-बाल बचा। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डंगे से टकराने के बाद नाली में फंस गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। घायलों की पहचान विक्रमजीत , अनिल कुमार और नरेश कुमार निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। हादसे में उक्त लोगों को बाजू, मुंह, नाक व टांगों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने घर पालमपुर जा रहे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था।