{"_id":"5dc456058ebc3e5b5d74879f","slug":"accident-bilaspur-news-sml313417051","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवलर खाई में गिरी दिल्ली के 18 सैलानी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैवलर खाई में गिरी दिल्ली के 18 सैलानी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामली(बिलासपुर)। नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर छडोल के पास एक टेंपो ट्रैवलर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 18 सैलानी घायल हुए हैं। ट्रैवलर चालक के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से गाड़ी खाई में गिरी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे के बाद उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना। हादसे में घायल सभी लोग कुल्लू जिला के कसौल जा रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों के परिजनों को भी सूचना भेज दी गई है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर छडोल के समीप एक टेंपो ट्रैवलर पहाड़ी से नीचे जा गिरी। ट्रैवलर में सवार सैलानी दिल्ली के गाजियाबाद से घूमने के लिए कुल्लू मनाली जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों मुताबिक एक ट्रक जब ओवरटेक कर रहा था तो उसकी टक्कर से यह टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित हो गई और लगभग 500 फुट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को रस्सी के सहारे घायलों को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर उपचार के लिए लाया गया। जहां पुलिस अधिकारियों के अलावा उपायुक्त बिलासपुर राजेश्वर गोयल भी पहुंचे और उन्होंने घायलों से बातचीत की।
विज्ञापन
एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल आकिब और सुफियान को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हादसे में घायल लोग
मुहम्मद जैन, हुजाफिया निवासी अजमेरी गेट दिल्ली, जैद, काजल, रमसा, बुरहान मुविन, इलिमा, सुफियान निवासी नई दिल्ली, आयरा हाशमी, मुहम्मद आरम, ओसामा आसरी,आकिब, सरहा निवासी दिल्ली 6, मुसा निवासी शहजाद बाग, दीक्षा सिंह निवासी रोहिनी दिल्ली, सुहैल निवासी सुंदरी नगर दिल्ली, अरहाम निवसी सदर बाजार दिल्ली, गगन सिंह जैन कॉलोनी दिल्ली के रहने वाले हैं।