फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aastha, Sakshi, Abhay secured first position in quiz

Bilaspur News: प्रश्नोत्तरी में आस्था, साक्षी, अभय ने हासिल किया पहला स्थान

Fri, 23 Feb 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Aastha, Sakshi, Abhay secured first position in quiz
- जुखाला कॉलेज में छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वो दिन योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को मासिक धर्म, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और म्यूजिकल प्रतियोगिता कराई गई। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आस्था, साक्षी और अभय ने पहला स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में दीक्षिता ने पहला और भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुस्कान ने पहला, सोनाक्षी ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में कृतिका और अभय ने पहला स्थान प्राप्त किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका ने छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि मासिक धर्म में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अगर ऐसा न हो तो कई तरह के संक्रमण और बीमारियां सकती हैं। इसके बाद शैली ने सुख आश्रय योजना की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इसके बाद शिल्पा ने वो दिन योजना के तहत राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी और रुचिका शर्मा ने पोषण संबंधी जानकारी पर विद्यार्थियों को जागरूक किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को जीवन में नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत करके माता-पिता के सपनों को साकार करने आह्वान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने सभी वक्ताओं और जिला कार्यक्रम अधिकारी का इसके लिए आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed