फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A complaint regarding the removal from the DCC group has reached the high command.

Bilaspur News: डीसीसी ग्रुप से हटाने की शिकायत हाईकमान तक पहुंची

Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
A complaint regarding the removal from the DCC group has reached the high command.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार को पत्र भेजकर मांगी निष्पक्ष जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के व्हाट्सएप समूह से हटाए जाने के मामले में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से शिकायत की है। उन्होंने तीन अक्तूबर को भेजे पत्र में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने और उचित संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की है। तृप्ता ठाकुर ने सवाल उठाया है कि उन्हें समूह से हटाने का निर्णय किसके निर्देश पर और किस आधार पर लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें न कार्रवाई का कारण बताया गया और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया।

शिकायत में तृप्ता ठाकुर ने 29 सितंबर को बिलासपुर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में आयोजित प्रदर्शन का उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अंजना धीमान से पुतला जलाने के बारे में पूछा था। शिकायत के अनुसार, उन्हें बताया गया कि पुतला जलाना था, लेकिन उसकी व्यवस्था नहीं की गई थी। इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर पुतले की व्यवस्था की और प्रदर्शन के दौरान उसे जलाया। उन्होंने बताया कि इसी दिन शाम को उन्हें डीसीसी व्हाट्सएप समूह से हटा दिया गया। इसके बाद भी उन्हें कार्रवाई का कारण नहीं बताया गया। तृप्ता ठाकुर ने शिकायत की प्रतियां हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विदित चौधरी और चेतन चौहान, प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी सोनिया चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के प्रभारी रमेश चौहान और जिला सह प्रभारी परस राम को भी भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed