फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A bus full of baraatis overturned on the road, 14 injured

बरातियों से भरी बस सड़क पर पलटी, 14 घायल

Sat, 25 Jun 2022 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
A bus full of baraatis overturned on the road, 14 injured
घुमारवीं के बकरोआ के पास सड़क पर पलटी बस।संवाद - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के तहत बकरोआ गांव में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार सुबह बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 14 बराती घायल हो गए। हादसे के बाद से बस का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरात ऊना जिला के अंब उपमंडल के तहत गांव दुसाडा से बिलासपुर के कोठीपुरा गांव जा रही थी। सुबह करीब 6:30 बजे भगेड़-पनौल मार्ग पर बकरोआ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार बरातियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बस में 39 महिलाएं और पुरुष सवार थे। इसमें से 14 बरातियों को चोटें आईं हैं। चार घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल घुमारवीं और 10 घायलों को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। साथ ही दूल्हे को दुल्हन के घर भी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर और डीएसपी अनिल ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम राजीव ठाकुर ने बताया कि बस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों की हर संभव सहायता की जा रही हैं। उधर, डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बराती हुए घायल
हादसे में सुरेंद्र पाल (61) पुत्र किशन दास निवासी गांव बडसाला जिला ऊना, चरण दास (49) पुत्र सुखराम निवासी गांव सलूरी डाकघर दसाडा तहसील अंब जिला ऊना, अभिषेक (18) पुत्र भीमराज निवासी सलूरी डाकघर दसाडा तहसील अंब जिला ऊना, आदित्य (13) पुत्र भीमराज निवासी सलूरी डाकघर दसाडा तहसील अंब जिला ऊना, रविंद्र कुमार (55) पुत्र मंगतराम निवासी गांव सेरी डाकघर हरोली तहसील अंब जिला ऊना, अमर कुमार (35) पुत्र अच्छर सिंह निवासी गांव कुठयाड़ी अंब, प्रीतम (45) पुत्र सरदारा सिंह निवासी गांव मानपुरा जिला शिमला, रीना (36) पत्नी पवन कुमार निवासी गांव तलवाड़ा जिला होशियारपुर पंजाब, अभिषेक (17) पुत्र पवन कुमार, वीरा देवी (18) पुत्री संजय कुमार, पवना कुमारी (45) पत्नी रामपाल निवासी गांव तुसाड़ा डाकघर संदूरी तहसील अंब, तमन्ना (22) पत्नी संजय कुमार निवासी गांव तांबड़ी डाकघर दसलेहड़ा तहसील झंडूता जिला बिलासपुर, सुरेंद्र कुमार (52) पुत्र धनूराम निवासी गांव पलकवाह तहसील हरोली जिला ऊना, सौरभ (सात माह) पुत्र संजय कुमार गांव तांबड़ी दसलेहड़ा तहसील झंडूता जिला बिलासपुर घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed