{"_id":"5ec3f7f98ebc3e9085018325","slug":"967-semple-negative-out-of-1001-bilaspur-news-sml33335657","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला से भरे 1001 सैंपल; 967 निगेटिव, 7 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला से भरे 1001 सैंपल; 967 निगेटिव, 7 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिला से अब तक 1001 लोगों के सैंपल कोविड-19 की जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। उनमें से 967 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। 7 की रिपार्ट पॉजिटिव आई है। 127 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
उन्होंने बताया कि इन दिनों बाहर से बहुत ज्यादा संख्या में लोग घरों को आ रहे हैं। सभी की बॉर्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जो रेड जोन से आ रहे हैं उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जा रहा है। 5 से 7 दिनों के अंदर उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। बाकी को डॉक्टर की अनुमति के हिसाब से उनका क्वारंटीन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम जनता में किसी को भी बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो तो वो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर बताएं। अगर वो कोरोना टेस्ट के लिए कहें तो उनके द्वारा स्वास्थ्य संस्थान में जाकर टेस्ट करवाएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कार्यस्थल पर सामाजिक दूरी व मास्क अनिवार्य कर दिए हैं। घर से बाहर जाने पर मास्क का प्रयोग अनिवार्य तथा सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें। हाथों को साबुन और पानी से दिन में बार-बार कम से कम 20 सैकेंड तक अवश्य धोएं या सेनीटाइजर का उपयोग करें। खांसते और छिंकते समय नाक और मुंह रुमाल टिशू पेपर और अपने बाजू की कोहनी से ढककर रखें। इस्तेमाल किए मॉस्क का उपयोग एक बार में 4-6 घंटे ही करें। इस्तेमाल के बाद उसे क्लोरिन घोल में डालने के बाद बंद कूडे़दान में डाल दें।