{"_id":"5bcc8cacbdec2269717a1c5b","slug":"91540132012-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को पूरे शहर में चलाए प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को पूरे शहर में चलाए प्रशासन
Updated Sun, 21 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
electric car
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर की बैठक का आयोजन पालिका क्लब हाउस में हुआ जिसकी अध्यक्षता प्रधान आरएल शर्मा ने की। बैठक में कई तरह के मुद्दों पर चरचा की गई।
सभा की ओर से मैक्स अस्पताल मोहाली के सौजन्य से एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ह्दय, सर्जरी, नेत्र व अन्य रोगों से संबंधित लोगों की जांच की जाएगी। सभा ने लोगों से आह्वान किया है कि वह 25 नवंबर को सुबह 11 बजे शिविर में पहुंचे। इसके अलावा सभा ने मांग की है कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। मेडिकल बिलों के लिए पेंशनर्स के लिए बजट का प्रावधान किया जाए। सभा ने अमृतसर में दशहरे देखने आए लोगों के साथ हुए रेल हादसे पर शोक प्रकट करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं सभा ने मांग की है कि इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को पूरे शहर में चलाया जाए ताकि बुजुर्गों व महिलाओं को इसका लाभ मिल सके।
इसके अलावा रौड़ा सेक्टर स्थित डिस्पेंसरी में नियमित रूप से डॉक्टर को बैठाने की भी मांग उठाई है ताकि लोगों को परेशानी न हो। बैठक में सभा के वरिष्ठ उपप्रधान आरएल सांख्यान, उपप्रधान राजकुमार, महासचिव मस्तराम वर्मा, संयुक्त सचिव बसंतराम वर्मा, बाबूराम शर्मा, एके सूहील, एसएस शेखावत, पीएल पराशर, कुलदीप, नंद किशोर, आनंद सोहड़, जगदीश कौंडल, दौलतराम, गोपाल डोगरा, जयराम सहित अन्य उपस्थित थे।