{"_id":"5bbb6fa5867a55281371b6cd","slug":"91539010469-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे न मानने पर परिवहन पेंशनर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे न मानने पर परिवहन पेंशनर भड़के
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगे न मानने पर परिवहन पेंशनर भड़के
बैठक कर सरकार के उदासीन रवैये पर पेंशनरों ने जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो।
घुमारवीं(बिलासपुर) परिवहन पेंशनरों के मामले कई सालों तक लटके रहने के कारण हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन ने सरकार के प्रति गहरा रोष प्रकट किया है। इस बाबत बस अड्डा घुमारवीं में अध्यक्ष कृष्ण राम ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सरकार की ओर से उनकी मांगों को ना माने जाने पर रोष जताया।
परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन अध्यक्ष कृष्णु राम ने बताया कि वह मुख्य मांगों के बारे में कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से भी मिल चुके हैं तथा उन्हें अपनी समस्याओं के बारे में अवगत करवाया है लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं पर कोई गौर नहीं फरमाया गया। इससे परिवहन पेंशनरों में सरकार के प्रति रोष पनप गया है।
उन्होंने कहा कि उनके वित्तीय लाभ लंबित पड़े हैं तथा उन्हें पेंशन भी समय पर नहीं मिल पा रही है। ग्रेच्युटी, लीव एन कैशमेंट 21:, आईंआर: 15, महंगाई भत्ता और मासिक पेंशन का भी समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है जिसके चलते पेंशनरों को महंगाई के दौर में अपना जीवन यापन करना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
बैठक में संगठन सचिव भूरी सिंह ठाकुर, प्रेस सचिव राम शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीतम धीमान, संतराम, दिलबर सिंह, शमशेर सिंह, जोधा राम, रतन लाल, जगदीश चंद्र, प्रताप सिंह, बृजलाल, दीनानाथ, दिलेर सिंह बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, कर्मचंद, वासुदेव जीतराम, कर्म सिंह, मदन लाल, नंदलाल ,निका राम, कृष्ण कुमार सहित करीब 5 दर्जन पेंशनरों ने भाग लिया।
.........................................................