{"_id":"5bb23533867a557ecc32852f","slug":"91538405683-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा-कीरतपुर सड़क हफ्ते में नहीं सुधरी तो चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरमाणा-कीरतपुर सड़क हफ्ते में नहीं सुधरी तो चक्का जाम
Updated Mon, 01 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मार्ग पर गड्ढे और जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ता हालत होने के कारण बरमाणा ट्रक ऑपरेटरों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरमाणा से कीरतपुर को जाने वाले राजमार्ग पर जगह-जगह सड़क इतनी खराब है कि वाहन चालकों को वहां से गुजरना मुश्किल होता है। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग और सरकार इस मार्ग की दशा सुधारने के लिए गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
बरमाणा ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पूर्व प्रधान एवं सदस्य रमेश ठाकुर का कहना है कि बरसात के बाद लगातार इस सड़क की इतनी खस्ता हालत हो गई है कि सड़क कम और गड्ढे ज्यादा दिखाई देते हैं। उन्होंने विभाग और सरकार से आग्रह किया है कि एक सप्ताह के भीतर इस उच्च मार्ग की दशा को ठीक किया जाए। इस मुख्य सड़क के खस्ता हालत होने के कारण ऑपरेटरों को जहां काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं अन्य वाहन चालकों के लिए भी परेशानी बनी हुई है। इससे आए दिन गाड़ियों के कल पुर्जे सड़क के खस्ता हालत होने के कारण खराब हो रहे हैं। अगर विभाग ने समय पर इस सड़क की बिगड़ी हुई दुर्दशा को नहीं सुधारा तो ट्रक ऑपरेटरों को मजबूरन नौणी चौक के पास चक्का जाम करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेवारी विभाग की होगी।