फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिले में विद्युत व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 57.94 लाख

जिले में विद्युत व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 57.94 लाख

Sun, 30 Sep 2018 08:28 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में विद्युत व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 57.94 लाख
बिजली - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के नागरिकों को अब बिजली की कमी और लो वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जिला की विद्युत व्यवस्था की अधोसंरचना को सुधारने के लिए 57 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने ग्राम पंचायत नम्होल में 2 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से चलने वाली दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण ट्रांसफार्मर उच्च एवं निम्न विद्युत लाइनों के कार्य का शुभारंभ अवसर पर कहा कि इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वितरण प्रणाली की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

इस योजना के निर्मित होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही कम वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इस योजना के अंतर्गत नई लाइनों को बिछाया जाएगा जिसके अंतर्गत 4 किमी लंबी एचटी लाइनें व 31.10 किमी एलटी लाइन बिछाई जाएगी ताकि लोगों को विद्युत समस्याओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत 3705 खराब मीटरों को बदला जाएगा तथा एक 32.11 केबी उपकेंद्र का संवर्द्धन किया जाएगा। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना का कार्य 31 अगस्त, 2019 तक पूर्ण करने के भरपूर प्रयास किए जाएंगे।
इससे पहले उन्होंने घुमारवीं में 5 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपये की लागत से पूर्ण होने वाली आईपीडीएस योजना का शिलान्यास किया। यह योजना मार्च माह तक पूर्ण कर ली जाएगी। इस योजना से न केवल घुमारवीं शहर की विद्युत समस्या का समाधान होगा बल्कि आए दिन होने वाली लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी। जिला की विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए लगभग 8 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत एचआई योजना के तहत 11 करोड़ 27 लाख रुपये, जीएसटी योजना के अंतर्गत 39 लाख 43 लाख 91 हजार रुपये, पुराने बिजली के खंभों को बदलने के लिए 3 करोड़ रुपये, पुराने मीटरों को बदलने के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नयना देवी जी रणधीर शर्मा, स्थानीय प्रधान रणजीत सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. एलसी ठाकुर, अधिशाषी अभियंता विद्युत ई. एनएस गुलेरिया, एसडीओ नम्होल ई. शमशेर सिंह के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed