फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जिला भर के स्कूलों में मनाया गया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस

जिला भर के स्कूलों में मनाया गया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस

Sat, 29 Sep 2018 11:09 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
जिला भर के स्कूलों में मनाया गया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
लघु फिल्म में दिखाया सेना का शौर्य
विज्ञापन

जिला भर के स्कूलों में मनाया गया सर्जिकल स्ट्राइक दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला भर के स्कूलों में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के बारे में अवगत करवाया गया। बताया गया कि किस तरह भारतीय सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों के ठिकानों पर हमला करती है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में राष्ट्र के स्वाभिमान शस्त्र सेनाओं के पराक्रम के प्रतीक सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को धूमधाम से मनाया गया। पाठशाला की स्वयंसेवियों अनुपमा व सोनाली चौधरी ने सर्जिकल स्ट्राइक विषय पर अपने विचार रखे। वहीं बंदला स्कूल में भी सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य नीरज पॉलीवाल ने बच्चों को भारतीय सेना के बारे में बताया वहीं समारोह में पहुंचे सेवानिवृत्त मेजर ने बच्चों को भारतीय सेना की महत्ता के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों ने भाषण भी दिए। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस की दूसरी वर्षगांठ को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूल की प्रार्थना सभा में एनसीसी नेवल विंग के कैडेट्स ने कविता व भाषण प्रस्तुत किए। दोपहर बाद मेजर सुशील कुमार कौंडल ने अपने अनुभव व सैनिकों के योगदान व बलिदान के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। इसके बाद बच्चों को एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी योगराज पाठक, गोपाल शर्मा, कवंर विजय सिंह, निर्मल सिंह चंदेल, मंजूला शर्मा, सीमा कश्यप, सोनिका, बविता, लता सहित महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाणा में नो बैग डे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, एनएसएस दिवस, सर्जिकल स्ट्राइक दिवस, नशा निवारण जागरूकता अभियान व स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक सूबेदार मेजर अभिया राम शर्मा, बरमाणा के अतिरिक्त एसएचओ संजीव शर्मा व संजय चौधरी व एसएमसी प्रधान अमर सिंह चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रधानाचार्य भाल सिंह चंदेल की अध्यक्षता में किया गया। नशा निवारण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बरमाणा पुलिस थाना के कार्यकारी अतिरिक्त एसएचओ संजीव शर्मा व संजय चौधरी ने बच्चों को नशे से जुड़े विभिन्न कानूनों व इससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed