{"_id":"5b9d1a6b867a557f53454cc8","slug":"91537022571-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुखाला में कुलदीप शर्मा झुमाएंगे इस बार सायर मेले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुखाला में कुलदीप शर्मा झुमाएंगे इस बार सायर मेले में
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। सायर पर्व पर जुखाला में आयोजित होने वाले चार दिवसीय मेले में इस बार प्रदेश के जाने माने कलाकार आ कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि 17 सितंबर को इस जिला स्तरीय सायर मेले का आगाज हो जाएगा। मेले के आगाज पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि मेले के समापन पर कृषि मंत्री राम लाल मारकंडा शिरकत करेंगे। मेले के चारों दिन स्थानीय महिला मंडलों, स्कूल, कॉलेज तथा डाइट के छात्रों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
जबकि रात को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में कोल डैम बॉय जीतू संख्यान व दीपिका लोगों का मनोरंजन करेंगे। वहीं दूसरी सांस्कृतिक संध्या में चंबा के काकू ठाकुर व अनुराधा, तीसरी सांस्कृतिक संध्या में ममता भारद्वाज व पवन हंस तथा मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा व जसप्रीत मेहता दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में चांदनी डांस ग्रुप के कलाकार लोक नृत्य करके दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए थे।
इसके अलावा मेले के दौरान कबड्डी और रस्साकसी के जिला स्तरीय मुकाबले भी करवाए जाएंगे। क्षेत्र के पशुपालकों द्वारा पशु प्रदर्शनियां भी लगाईं जाएंगी। इसमें 18 सितंबर को गाय, 19 सितंबर को बैल तथा 20 सितंबर को भैंस की प्रदर्शनियां लगाईं जाएंगी। इसके अलावा क्षेत्र के किसानों तथा बागवानों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन
इनसेट....
मेले के दौरान लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
जिला स्तरीय सायर मेले में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत दो दिनों तक नि:शुल्क मेडिकल चेकअप किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि मेले में 18 व 19 सितंबर को दो दिनों तक मोबाइल मेडिकल यूनिट स्थापित की जाएगी जिसमें 40 बीमारियों की मुफ्त जांच की जाएगी। इसके अलावा पांच हजार रुपये वाले सभी टेस्ट भी नि:शुल्क किए जाएंगे।