फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   15 मार्च तक बिल जमा नहीं करवाए तो कटेगा कनेक्शन

15 मार्च तक बिल जमा नहीं करवाए तो कटेगा कनेक्शन

Thu, 07 Mar 2019 11:04 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
15 मार्च तक बिल जमा नहीं करवाए तो कटेगा कनेक्शन
electricity demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं में बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली बोर्ड ने सख्त रुख अपना लिया है। बोर्ड ने बिजली का बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 15 मार्च तक बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
घुमारवीं बिजली बोर्ड के डिविजन-एक में ऐसे कई उपभोक्ता हैं जो अपने बिलों का भुगतान समय पर नहीं करते हैं। घुमारवीं बिजली बोर्ड के डिविजन एक में कुल उपभोक्ता 11788 हैं जिनमें घरेलू उपभोक्ता 10312 तथा कमर्शियल 1476 हैं। इन उपभोक्ताओं में से कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अपने बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है और सरकार के लाखो रुपये दबाकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

इन उपभोक्ताओं को बोर्ड की तरफ से कई बार सूचित भी किया गया है, पर इन उपभोक्ताओं के कानों पर जूं नहीं रेंगी है। बिजली बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 15 मार्च तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया गया तो फिर बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के एसडीओ देशराज शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को बार-बार सूचना देने पर भी कुछ उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उनको बोर्ड द्वारा एक तिथि 15 मार्च तय की गई है, अगर 15 मार्च तक अपने बिलों का भुगतान नहीं करता है तो उन उपभोक्ताओं के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
---------------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed