फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   जनमंच में आए 100 मामले, 35 निपटाएं और 65 संबंधित विभागों को भेजे

जनमंच में आए 100 मामले, 35 निपटाएं और 65 संबंधित विभागों को भेजे

Sun, 03 Mar 2019 10:59 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
जनमंच में आए 100 मामले, 35 निपटाएं और 65 संबंधित विभागों को भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों की कार्य करने की क्षमता के साथ-साथ जवाबदेही भी बढ़ी है। इस कार्यक्रम का सार्थक पहलू यह है कि इसमें आवेदनकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी तथा सरकार सभी एक मंच पर उपस्थित रहते हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा राजकीय उच्च विद्यालय गाहर में आयोजित जनमंच कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन के पश्चात सरकार ने पहला निर्णय लिया कि 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देकर उनका सम्मान बढ़ाया जाए। दूसरा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था कि सरकार जनता के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उनका हल सुनिश्चित बनाए। सरकार इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही है जिससे प्रदेश के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सभी वर्गों के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। गांव में सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। कहा कि प्रदेश सरकार सोलर रूफ टॉप लगाने के लिए 70 प्रतिशत केंद्र सरकार खर्च कर रही है जबकि 10 प्रतिशत राशि अर्थात 4 हजार तक प्रदेश सरकार उपदान उपलब्ध करवा रही है। पंचायतों में स्ट्रीट लाइट के लिए बैटरी रहित सोलर लाइट ग्रीड के माध्यम से लगाने का प्रावधान किया गया है ताकि शहरों की तरह गांव की सड़कें भी लाइट से जगमगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विवेक भाटिया ने 10वें जनमंच कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 10वें जनमंच के लिए कुल 349 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। प्री-जनमंच में कुल 249 आवेदन पत्र अपलोड किए गए जिसमें 138 समस्याएं और 111 मांगे शामिल हैं। बताया कि जनमंच से पूर्व 119 शिकायतों व 70 मांगों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
जनमंच कार्यक्रम के दौरान मौके पर 100 विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 35 समस्याओं तथा 65 मांगों से संबंधित है। बताया कि समस्याओं के निपटारे के लिए शेष आवेदन पत्रों को संबंधित विभागों को 15 दिन के भीतर निपटारे को कहा गया है। जनमंच में 106 इंतकाल, 57 विभिन्न प्रमाण पत्र, 2 गोल्डन कार्ड तथा 26 दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 353 तथा आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 301 और होम्योपैथी विभाग ने 268 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई व दवाईयां वितरित की गई।

जबकि गृहिणी सुविधा योजना के तहत 245 गैस कनेक्शन, बेटी है अनमोल योजना के तहत 8 बच्चियों को एफडी तथा गिफ्ट किट व एक बूटा बेटी के नाम योजना के तहत पौधा भेंट किया। इस मौके घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग, एसपी अशोक कुमार, एसडीएम शशि पाल शर्मा, कमांडेंट अजय बौद्ध आदि मौजूद रहे।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed