फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   प्रयागराज में शरीर त्यागने वाले को प्राप्त होता है मोक्ष

प्रयागराज में शरीर त्यागने वाले को प्राप्त होता है मोक्ष

Sun, 28 Oct 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में शरीर त्यागने वाले को प्राप्त होता है मोक्ष
बिलासपुर। नगर के मोहल्ला पंजाबी कालोनी मंदिर में कार्तिक माह के तहत चल रही कथा में पंडित डा. राममनोहर पाठक ने रविवार की सुबह आयोजित कथा में कार्तिक माह के महात्मय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना करते समय प्रयागराज तीर्थ का वर्णन किया था। जब दैत्यों के डर से जब देवों ने सुमेरु पर्वत की गुफा में आश्रय लिया तो वहां भी वह वह वेदमंत्रों की शाक्ति शक्तिशाली दिखने लगे, तब दैत्यराज शंखासुर वेदमंत्रों को चुराने का प्रयास किया और वेदमंत्र दैत्यों के डर से जल में प्रवेश कर गया। बाद में देवों के आग्रह पर भगवान बिष्णु ने शंखासुर का वध किया और ऋृषि मुनियों से वेदों को खोजने को कहा। उन्होंने प्रयागराज का वर्णन करते हुए कहा कि प्रयागराज में जिसकी मृत्यु होती है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्यवस्था में अरविंद ढींगरा, दीप्ति लूथरा, बंदना पाठक, दीपक पाठक, रचना टंडन, मोहनी उप्पल, पुष्पा अग्रवाल, रानी मोंगा, प्रकाश पारुथी, किरन गुगलानी, दुलारी हुडिय़ा, रामदास शर्मा, केवल कृष्ण खुराना, सुभाष हुडिय़ा, मंगलसेन गंगवार, हरबंश लाल पारुथी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed