फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अध्यापक संघ ने किया एनपीएस के संसद घेराव का किया समर्थन

अध्यापक संघ ने किया एनपीएस के संसद घेराव का किया समर्थन

Sun, 21 Oct 2018 07:56 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक संघ ने किया एनपीएस के संसद घेराव का किया समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ ने प्रथम संघर्ष की गोल्डन जुबली के उपलक्ष्य में राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें डॉ. यशवंत सिंह परमार कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के पूर्व उपकुलपति डॉ. केआर धीमान बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया। गोल्डन जुबली के अवसर पर जारी की गई स्मारिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के अंत में संघ के लगभग 200 अध्यापकों को सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरीश गुलेरी, वासुदेव वसु, रोशन लाल शर्मा, पूर्व अध्यापक नेता डॉ. नरेश शर्मा, रोशन लाल कपूर, रमन गुप्ता, हीरा नंद शांडिल्य, तीर्थ राम, रामरतन शर्मा ने अपने-अपने विचार रखे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय माध्यमिक शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह ढिल्लो, आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के मार्केटिंग प्रमुख सरदार जगजीत सिंह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के हिमाचल प्रमुख अंकुर, पूर्व निदेशक उच्चतर शिक्षा हिमाचल प्रदेश डॉ. ओपी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सम्मेलन में बताया कि संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक चंबा में 2 नवंबर को आयोजित की जाएगी तथा बैठक में समारोह तथा संघ की आगामी रणनीति पर विचार किया जाएगा। संघ ने सर्वसम्मति से 28 अक्तूबर को एनपीएस के संसद घेराव का समर्थन किया है। प्रदेशाध्यक्ष ने एचजीटीयू के सभी पदाधिकारियों को धरने में बढ़ चढ़कर भाग लेने के निर्देश जारी किए हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed