फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पथ संचलन निकालकर मनाई विजयदशमी

पथ संचलन निकालकर मनाई विजयदशमी

Sat, 20 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
पथ संचलन निकालकर मनाई विजयदशमी
बिलासपुर। आरएएस के तत्वावधान में नगर के श्री गुरुनानक इंटर कालेज में चल रहे कैंप में छठे दिन शुक्रवार को प्रात:कालीन शाखा में ध्वज, प्रणाम, संघ प्रार्थना, अमृतवचन, श्लोक, गीत, खेल आदि कार्यक्रम हुए। अभ्यास चर्चा एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम में वक्ताओं ने विजयदशमी को अधर्म पर धर्म की विजय, असत्य पर सत्य की जीत और श्रीराम की विजय का प्रतीक बताया। बौद्धिक सत्र में डा. हेडगेवार के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद नगर व खंड कार्यकारिणी द्वारा पथ संचलन निकाला गया, जिसमें सभी स्वयं सेवक गणवेश में थे। पथ संचलन माठखेड़ा रोड, मेन चौराह, पुरानी रामलीला मैदान, काली मंदिर, भट्टीटोला, शांति कालोनी, शिव मंदिर, शिवबाग मंडी होता हुआ श्री गुरुनानक स्कूल में पहुंचकर संपन्न हो गया। इस मौके पर नगर और खंड कार्यकारिणी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed