{"_id":"5bc35040bdec22698a46fa5c","slug":"81539526720-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचवें नवरात्र में साढ़े नौ लाख का चढ़ावा चढ़ा गए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवें नवरात्र में साढ़े नौ लाख का चढ़ावा चढ़ा गए भक्त
Updated Sun, 14 Oct 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्रीनयना देवी में रविवार के नवरात्र में लगभग 50 हजार श्राद्धालुओं ने मां श्रीनयना देवी का पूजन किया और अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। गत रात से ही श्रद्धालुओं का हुजूम माता श्रीनयना देवी के दरबार में उमड़ना शुरू हो गया था। ऊंचे जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु माताजी के दरबार में पहुंच रहे थे। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती चली गई व दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ चार नंबर सेक्टर तक पहुंच गई। यहां से श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे समूह में मंदिर भेजा गया और लाइनों में ही श्रद्धालुओं को माता जी के दर्शन करवाए गए। जबकि पांचवें नवरात्रे के दिन मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 9 लाख 45 हजार 669 रुपये नकद, सोना 13 ग्राम, चांदी एक किलो 552 ग्राम और विदेशी मुद्रा के रूप में 50 डॉलर कनेडा के प्राप्त हुए हैं।
मंदिर अधिकारी दुर्गादास ने मंदिर क्षेत्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि रविवार के दिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा और ऊंचे जयकारों से पूरा नयना देवी क्षेत्र गूंजता रहा। इस बार मंदिर की सफाई व्यवस्था भी बेहतर रही। शहर की पेयजल व्यवस्था भी पूरी तरह से सुचारु रूप से चलती रही। हालांकि सप्तमी और अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की काफी संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है जिसके लिए मंदिर न्यास पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा मेला पुलिस अधिकारी डीएसपी संजीव शर्मा ने भी मंदिर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।