फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   तलाई सभा ने लिया ऋण वसूली का फैसला

तलाई सभा ने लिया ऋण वसूली का फैसला

Tue, 09 Oct 2018 08:56 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
तलाई सभा ने लिया ऋण वसूली का फैसला
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहतलाई (बिलासपुर)। दी तलाई ग्राम सेवा सहकारी समिति तलाई सभा की आर्थिक वित्तीय स्थिति को देखते हुए सभा प्रधान पवन कौशल की अध्यक्षता में प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने ऋण वसूली के लिए फैसला लिया है। वार्ड स्तर पर ऋण खाता धारकों की सूची तैयार कर सभा सचिव व अन्य कर्मचारी और सभा वार्ड सदस्य के साथ मिलकर वसूली करेंगे। अगर सभा में किसी ऋण खाता धारक का खाता ओवर ड्यू हो चुके हैं तो उनकी सूची तैयार करने के निर्देश सचिव को दिए हैं ताकि ऐसे ऋण खाता धारकों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
अमानतदारों की करोड़ों रुपये की मांग सावधि समय से पहले सभा में प्रतिदिन निकल रही है। लगातार बढ़ रही सभा सदस्य की अमानत मांग को पूरा करने के लिए प्रबंधक कमेटी ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इसमें आर्थिक स्थिति से जूझ रही सभा में कर्मचारियों को भी वेतन में कटौती का निर्णय तो पहले ही लिया गया था लेकिन अब प्रतिमाह अपनी सैलरी खाता से 5 हजार रुपये ही राशि निकालने के भी आदेश कमेटी ने दिए हैं।
विज्ञापन

यही नहीं समस्त सभा कर्मचारियों को निर्देश देकर प्रस्ताव पारित किया गया है कि अपने व परिवार सदस्यों के खाते से 10 हजार रुपये राशि भी प्रधान, उपप्रधान व कोषाध्यक्ष की अनुमति से निकालेंगे। सभा सदस्यों ने ऋण धारकों से ऐसी विशेष परिस्थिति में ज्यादा से ज्यादा राशि अपने खातों में जमा करवाने के लिए सभा का सहयोग करने का आग्रह किया है। सभा उप-प्रधान सरवन कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार बनियाल, सभा सदस्य पृथ्वी चंद धीमान, रोशन लाल, देवराज शर्मा, सुशील शर्मा, महिंद्र ठाकुर, राकेश कुमार व नरेश कुमार व सचिव राजेश कुमार, सहायक सचिव ओमकार चंद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed