{"_id":"5bad2ce7867a557f5d4c4522","slug":"81538075879-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। चालक कार समेत भाग गया। रुद्रपुर के बगबाड़ा निवासी हरमिंद्र सिंह और रविंद्र सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से नगर से अपने घर जा रहे थे।
नैनीताल हाईवे पर बंगाली कालोनी मोड़ के पास करीब एक बजे रुद्रपुर की तरफ से तेज गति में आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार समेत भाग गया। घायलों को लोगों ने रुद्रपुर के अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट लिखाने कोई नहीं आया है।