{"_id":"5bab9e9b867a55013b11126f","slug":"81537973915-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैहनाजट्टां और बड़ोल देवी में पहाड़ी दरकी, बीस परिवार खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैहनाजट्टां और बड़ोल देवी में पहाड़ी दरकी, बीस परिवार खतरे में
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मार्ग पर गड्ढे और जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
बरठीं (बिलासपुर)। आसमानी आफत के कारण जहां क्षेत्र में सड़कों की सूरत बिगड़ चुकी है वहीं झंडूता चुनाव क्षेत्र में दर्जनों रिहायशी मकानों व पशुशालाएं भी बारिश की भेंट चढ़ गई हैं। प्रशासन नुकसान का आंकलन करवाकर हर संभव सरकारी सहायता मुहैया करवाने में जुटा हुआ हैं।
उल्लेखनीय है कि गत तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र में कई रिहायशी मकान ध्वस्त हो गए तो कहीं गोशालाएं बारिश की भेंट चढ़ गई हैं। पंचायत बैहना जट्टां व बड़ोल देवी के पलोट में पहाड़ी दरक जाने से लगभग बीस परिवारों पर आफत बनी हुई है। पहाड़ से बड़ी बड़ी चट्टानें खिसक रहीं हैं जिस कारण गांव पर ही खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है।
उधर विधायक जेआर कटवाल ने गांव कल्लर, समोह, तुंगडी, झमराड़ियां सहित अन्य स्थानों में लोगों के बारिश के कारण धराशाई हुए मकानों का जायजा लिया और लोगों को यथासंभव सहायता दिए जाने के लिए प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। जेआर कटवाल ने बताया कि इस संकट की घड़ी में वह जनता के साथ हैं। इस मौके पर उनके साथ उपमंडलाधिकारी झंडूता नवीन शर्मा, खंड विकासाधिकारी विकास शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष सुभाष मिन्हास, महामंत्री दिनेश चंदेल, सुखदेव चंदेल, राजकुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार, कमल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी साथ थे।