फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को अलग बने पर्ची काउंटर

अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को अलग बने पर्ची काउंटर

Fri, 21 Sep 2018 08:24 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को अलग बने पर्ची काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक शुक्रवार को प्रधान आरएल शर्मा की अध्यक्षता में बिलासपुर में हुई जिसमें शहर से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं आगे की रूप रेखा भी तैयार की गई।
बैठक में जहां भाखड़ा विस्थापितों के अवैध निर्माण नियमित करने के प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया गया, वहीं इसके लिए सदर के विधायक सुभाष ठाकुर का भी सभा ने आभार प्रकट किया। बैठक में सभा ने जिला अस्पताल बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से पर्ची का काउंटर बनाने की मांग की। साथ ही अलग वार्ड बनाने और टेस्ट की सुविधा अलग से मुहैया करवाने का मुद्दा भी बैठक में उठा।
विज्ञापन

सभा के सदस्यों ने शहर में स्ट्रीट लाइटों की सही व्यवस्था न होने पर गहरा रोष प्रकट किया तथा जिला प्रशासन ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा नगर परिषद बिलासपुर में कार्यकारी अधिकारी की व्यवस्था करने की मांग की ताकि लोगों को जन्म प्रमाण व अन्य प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा मिल सके। सभा ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग भी की ताकि वर्ष, 2003 के बाद सरकारी नौकरी पर लगे कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। सभा ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की गई भारतीय जवान के विरुद्ध की गई बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की कड़ी निंदा की तथा केंद्र सरकार से पाक को कड़ा सबक सिखाने का आग्रह किया। इस बैठक में महासचिव मस्तराम वर्मा, जगननाथ, गरजा राम, बाबू राम शर्मा, राजेश शर्मा,आरएल सांख्यान, बसंत राम वर्मा, बीएन शर्मा, जीत राम सुमन, जेएन मिश्रा और गोपाल दत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed