{"_id":"5b9fb98a867a557f6a2a38a4","slug":"81537194378-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम न आने पर उम्मीदवारों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम न आने पर उम्मीदवारों में रोष
Updated Mon, 17 Sep 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम न आने पर उम्मीदवारों में रोष
6 मई 2018 को हुआ था राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन
कॉलेज कैडर की परीक्षा के लिए राज्य पात्रता परीक्षा पास होना जरूरी
विक्रम सिंह ठाकुर
स्वारघाट(बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2017 का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों में प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रति रोष बढ़ रहा है। अभ्यर्थियों में बिलासपुर जिला के स्वारघाट उपमंडल से सरला, निशा, दया कृष्ण, मदन लाल, नरेश, सुनील, रविंद्र, पिंकी देवी व रीना ने बताया कि उन्होंने 6 मई 2018 को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित की गई राज्य पात्रता परीक्षा दी थी।
इस परीक्षा को हुए करीब 4 माह से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी उन्हें और इंतजार करना पड़ रहा है। बता दें कि उक्त राज्य पात्रता परीक्षा पास किए बिना कोई भी अभ्यर्थी कॉलेज कैडर की परीक्षा के लिए पात्र नहीं हो सकता है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि राज्य पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित होने में हो रही देरी से अधिकतर अभ्यर्थी असमंजस में है कि वे यूजीसी नेट यानी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा का फार्म भरे या नहीं जिसकी भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यूजीसी ने इसी साल 8 जुलाई 2018 का राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ली थी जिसमें करीब 9 लाख ने भाग लिया था। इसका परीक्षा परिणाम मात्र 22 दिन बाद ही रिकार्ड समय में यूजीसी ने घोषित कर दिया गया था। जबकि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सेट यानी राज्य पात्रता परीक्षा का परीक्षा परिणाम चार माह बाद भी घोषित करने में प्रदेश लोक सेवा आयोग अभी तक नाकाम साबित हुआ है। जबकि राज्य पात्रता परीक्षा में मात्र 14 हजार ही अभ्यर्थी बैठे हुए थे।
अत: अभ्यर्थियों ने मांग की है कि राज्य पात्रता परीक्षा 2017 का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाए ताकि इसमें असफल रहने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका मिल सके।
शिमला में कार्यरत हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह राणा से उपरोक्त समस्या पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि रिजल्ट तैयार हो चुका है। यूजीसी कमेटी के कुछ सदस्यों के साथ होने वाली बैठक के बाद जल्द ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
------------------
...विक्रम ठाकुर