{"_id":"5b97ddb6867a55013061b347","slug":"81536679350-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ्या पाट्या खेलकूद प्रतियोगिता में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ्या पाट्या खेलकूद प्रतियोगिता में धांधली का आरोप
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। आठ्या पाट्या एसोसिएशन जिला बिलासपुर ने हमीरपुर के भरेड़ी स्थान में आयोजित किए गए राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में धांधली बरतने का आरोप लगाया है। जिला बिलासपुर के स्वारघाट में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता आठ्या-पाट्या जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर व जिला महामंत्री रूपलाल पाल ने आयोजकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस कारण जिला बिलासपुर आठ्या-पाट्या ने राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बहिष्कार कर दिया।
कहा कि आठ्या-पाट्या के राज्य स्तरीय खेलकूद करवाने के लिए कोई भी प्रशिक्षित कोच व रेफरी उपलब्ध नहीं था। इस कारण खेलकूद में जमकर भेदभाव किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिला बिलासपुर से अंडर-14 व 19 वर्ग के आयु वर्ग में लड़के व लड़कियों के चार ग्रुप में राज्य स्तरीय खेलकूद के लिए 48 बच्चे भाग लेने गए हुए थे। उन्होंने बताया कि 8 व 9 सितंबर को दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद का आयोजन हमीरपुर के भरेड़ी में किया गया है जिसमें आयोजकों पर धांधली बरते जाने के आरोप लगाए हैं।
कहा कि आयोजकों ने बिना किसी घोषणा के फाइनल मैचों को सिंगल इनिंग की जगह डबल इनिंग में बदल दिया गया। जबकि इससे पहले जितने भी मैच कराये गए सभी मैच सिंगल इनिंग के थे। डबल इनिंग कराने के पीछे का मुख्य कारण मंडी टीम की हार को जीत में बदलना रहा है। जिला बिलासपुर की टीम ने सभी लीग मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन अंडर-19 छात्रा के फाइनल मुकाबले में भेदभाव बरत कर तकनीकी प्वाइंट देकर बिलासपुर की टीम को जानबूझ कर पराजित कर दिया गया। विरोध करने पर आयोजकों ने ज्वाइंट विजेता का ऑफर भी दे डाला लेकिन जिला बिलासपुर के खिलाड़ियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आठ्या-पाट्या जिला बिलासपुर ने प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मांग की है कि उक्त राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को रद्द करके दोबारा से खेलकूद का आयोजन किया जाए।