फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम करे तो रहेगा बेहतर

सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम करे तो रहेगा बेहतर

Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम करे तो रहेगा बेहतर
सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम करे तो रहेगा बेहतर
विज्ञापन

परिचर्चा : किसी ने कहा, किराया बढ़ाया जाए तो कोई बोला पहले से ही अधिक है किराया
अमर उजाला बयूरो
बिलासपुर। जिले में निजी बस किराये की बढ़ोतरी पर गए ऑपरेटरों के फैसले को किसी ने सही बताया तो किसी ने कहा कि किराया बढ़ाने से बेहतर होगा सरकार डीजल के दाम कम करें क्योंकि प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले पहले से अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। इससे अपने आप ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। जबकि कुछ लोगों ने कहा कि अगर डीजल के दाम बढ़ रहे हैं जो बस किराया भी बढ़ाना चाहिए।
ईश्वर दत्त, राकेश कुमार, सिकंदर लाल, प्यार सिंह व शेर सिंह का कहना है कि जैसे-जैसे पेट्रोल, डीजल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं वैसे ही किराये में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए क्योंकि जब डीजल के दाम पहले कम थे तो वही किराया चला हुआ था। अब डीजल के दाम बढ़ रहे हैं तो किराया भी बढ़ना जरूरी है।
विज्ञापन

जबकि सुखराम गौतम जो स्वारघाट में टेलर की दुकान करते हैं का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में बस के किराये पहले ही बहुत ज्यादा हैं। किराया बढ़ाया जाता है तो लोगों में सरकार के खिलाफ रोष पनप सकता है। अगर पेट्रोल व डीजल के दाम पर नियंत्रण रहेगा तो बस किराया बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशुपाल जो फोटोग्राफर का काम करते हैं का कहना है कि महंगाई पहले ही बहुत ज्यादा है। इस लिए डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र व प्रदेश सरकार को लगाम लगानी चाहिए। बसों के किराये पहले से ही अन्य राज्यों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। इसलिए निजी बस ऑपरेटरों को सरकार से डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए बात करनी चाहिए।

स्वारघाट डाक घर के कर्मचारी सदाराम का कहना है कि बस किराया बढ़ाना बिल्कुल गलत होगा। केंद्र व प्रदेश सरकार को जल्द डीजल व पेट्रोल की कीमतों पर लगाम लगाई चाहिए। इससे निजी बस ऑपरेटरों सहित आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed