फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बेमौसमी बारिश से बागवानों को लगी 45 लाख की चपत

बेमौसमी बारिश से बागवानों को लगी 45 लाख की चपत

Wed, 09 May 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
बेमौसमी बारिश से बागवानों को लगी 45 लाख की चपत
बिलासपुर। जिला में बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से बागवानों को करीब 45 लाख की चपत लगी है। इसके चलते सबसे अधिक नुकसान आम, लीची, अनार सहित अन्य नकदी फसलों को पहुंचा है। बेमौसमी बारिश के चलते बागवानों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जिले के ऊपरी और मैदानी क्षेत्रों में आम, लीची व स्ट्राबेरी, अनार का उत्पाद होता है। इस बार बेमौसमी बारिश के कारण लगभग हर फसल प्रभावित हुई है। अधिकतर क्षेत्रों में आम, लीची और अनार की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा अन्य फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। विभाग का मानना है कि अगर बेमौसमी बारिश का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो जितनी फसल बची हुई है वह भी प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले में आम का उत्पाद सबसे अधिक होता है। लेकिन, तूफान के कारण जहां आम के पेड़ टूट गए हैं, वहीं पेड़ों पर जो फल लगे थे वह भी नीचे गिर गए हैं। ओलावृष्टि के कारण आम खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग बिलासपुर के उप निदेशक राकेश गोयल ने बताया कि तूफान, ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश के कारण विभाग ने 28 अप्रैल से 9 मई तक 45 लाख का नुकसान बागवानों का आंका है। आम, लीची, अनार सहित अन्य फलदार फसलें फसलें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed