फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   दो किसानों के खेत में लगी आग, एक लाख के गेहूं जले

दो किसानों के खेत में लगी आग, एक लाख के गेहूं जले

Thu, 26 Apr 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
दो किसानों के खेत में लगी आग, एक लाख के गेहूं जले
दो किसानों के खेत में लगी आग, एक लाख के गेहूं जले
विज्ञापन

बिलासपुर/खजुरिया (रामपुर)।
कोतवाली और खजुरिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो किसानों के गेहूं के खेत में आग लग गई। आग लगने से किसानों को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग को बुझाया, नहीं तो नुकसान और अधिक हो सकता था। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानपुरओझा निवासी खितिश भद्र के गेहूं के खेत में आग में अचानक लग गई। आग लगने की सूचना पर खेत स्वामी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाने का प्रयास किया, मगर तेज हवा ने आग को विकराल रुप दे दिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। किसान का करीब 25 हजार रुपये का नुकसान होना बताया गया है। वहीं, खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी बचन सिंह के खेत में भी बीती शाम अचानक आग लग लगई। इस आग ने कुछ ही देर में तेज हवा के कारण विकराल रुप ले लिया। खेत स्वामी ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, मगर आग और तेज होती जा रही थी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया। आग की चपेट में आने से करीब 75 हजार रुपये का गेहूं जलकर राख हो गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई तो राजस्व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed