फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   शिशु पालना स्वागत केंद्र का शुभारंभ

शिशु पालना स्वागत केंद्र का शुभारंभ

Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शिशु पालना स्वागत केंद्र का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से जिला बाल संरक्षण इकाई बिलासपुर द्वारा सिविल अस्पताल घुमारवीं में प्रसूति कक्ष के सामने शिशु पालना स्वागत केंद्र खोला गया। इस केंद्र का शुभारंभ रीता सहगल उपाध्यक्ष नगर परिषद घुमारवीं ने किया गया।
उन्होंने कहा कि इस शिशु पालना केंद्र के खुलने से जो नवजात शिशुओं की मृत्यु हो रही है, उस पर रोकथाम लगेगी। अनचाहे बच्चों का पालन पोषण भी अच्छे तरीके से होगा। जिला कर्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर वीके शर्मा ने बताया कि शिशु पालना केंद्र में परित्यक्त एवं असुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने वाले बच्चों के लिए सुरक्षा भरण पोषण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. कमल किशोर शर्मा, डॉ. अवनीत, रमेश संख्यान जिला बाल संरक्षण अधिकारी, कौशल्या बंसल बाल विकास परियोजना अधिकारी घुमारवीं, नरेंद्र कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी झंडूता, पर्यवेक्षक बाल विकास परियोजना विभाग कीर्ति भारद्वाज, श्वेता, सुनील शर्मा, विक्रांत, शक्ति सिंह, पूर्व उपप्रधान मोरसिंघी अनिल चौहान व रीना कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लेहड़ उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed