{"_id":"5bd4b30bbdec2269385b626d","slug":"71540666123-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 साल बाद भी नहीं हो पाई निशानदेही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 साल बाद भी नहीं हो पाई निशानदेही पूरी
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
35 साल बाद भी नहीं हो पाई निशानदेही पूरी
पंजगाई स्कूल में 10 से 12 बार निशानदेही के बाद भी कार्य अधूरा
सरोज पाठक
बरमाणा (बिलासपुर)। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई की जमीन की निशानदेही लगभग पूरी की गई। तहसीलदार जयगोपाल शर्मा की अगुवाई में यह निशानदेही हुई। तहसीलदार जयगोपाल शर्मा ने पुलिस निगरानी में इस कार्य को पूरा किया। अभी कुछ जमीन का सीमांकन बाकी रह गया जो सोमवार तक पूरा कर दिया जाएगा।
बताते चलें की लगभग 35 वर्षों से स्कूल की जमीन की निशानदेही पूरी नहीं हो पाई थी। गत वर्षों में स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन समिति की तरफ से लगभग 10 से 12 बार यहां निशानदेही करवाई गई लेकिन कई कारणों से प्रशासन इसे पूरा नहीं कर पाया। एक वर्ष पूर्व भी यहां निशानदेही दी गई लेकिन उसमें सिर्फ 28 बीघा भूमि ही स्कूल की मार्क हुई। जबकि स्कूल के नाम 30 बीघा से अधिक भूमि है।
इसके चलते स्कूल प्रबंधन समिति ने उच्च न्यायालय में सही निशानदेही के लिए अपील की। कुछ माह पूर्व ही उच्च न्यायालय ने निशानदेही के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा अपनी टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्कूल की निशानदेही को पूरा किया। स्कूल की सीमा के साथ लगते सभी लोगों ने बिना किसी हंगामे और शिकायत के निशानदेही को माना है।
विज्ञापन
एसएमसी प्रधान छोटाराम ने कहा कि कई सालों से यह काम अधूरा था न जाने कितने ही अधिकारी इस जमीन को पूरा करने के लिए आये और अधूरा छोड़ चले गए लेकिन वह शुक्रगुजार हैं, तहसीलदार जयगोपाल शर्मा और उनकी टीम के कि उन्होंने इस कार्य को पूरा किया। जो थोड़ा कार्य बचा हुआ है उसे जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
इस मौके पर कानूनगो सुभाष शर्मा, पटवारी गरजा राम, पटवारी पवन धीमान, स्कूल प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता, एसएमसी प्रधान छोटाराम, सलाहकार सुनील गौतम, पंचायत प्रधान सुशील शर्मा, वार्ड मेंबर सरोज, पुलिस टीम के नीरज कुमार, पुलकित और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
---------------------------
...सरोज पाठक...खेमराज शर्मा।