{"_id":"5bc8a093bdec2269385b5a5c","slug":"71539874963-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे 58 करोड़ : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में बिजली व्यवस्था पर खर्च होंगे 58 करोड़ : अनुराग
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि केवल विद्युत विभाग की ओर से बिलासपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में वोल्टेज और अन्य समस्याओं को खत्म करने के लिए 58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने ने यह बात शाहतलाई में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत शहरी विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के शुभारंभ पर संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने नगर पंचायत तलाई कस्बे बाजार में 2 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से भारत सरकार की शहरी विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था सुदृढ़ करने की योजना के अंतर्गत शिलान्यास किया। सांसद ने पिछले साढ़े 4 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा संसदीय चुनाव क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि डेढ़ हजार करोड़ रुपये की लागत से देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज सौ सीट के साथ शुरू करना व 500 बिस्तर अस्पताल का अपग्रेडेशन, डेढ़ हजार करोड़ से बिलासपुर का एम्स, 13 करोड़ रुपये की लागत से चारदीवारी का कार्य शुरू, जबकि 905 करोड़ रुपये का टेंडर होने की बात कही। कहाकि प्रदेश में पहले 2एन एच होते थे, केंद्र सरकार ने 25 नेशनल हाईवे की डीपीआर भी तैयार करवा दी है। जबकि दो फोरलेन मंजूर करवाए, 500 करोड़ लागत से पीजीआई अस्पताल ऊना तैयार होगा। बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन के लिए 108 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान कर जमीन अधिग्रहण का कार्य भी शुरू करवा दिया।
इस मौके पर एसडीएम झंडूता नवीन शर्मा, विद्युत विभाग एससी एलआर ठाकुर, एक्शन अनिल कुमार सहगल, एसडीओ राजेश खरियाल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी शशी पाल धीमान, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बृजलाल, सुभाष मिन्हास, वीना चंदेल, पूनम ठाकुर, अशोक कुमार, राजेश कुमार, नंदलाल शर्मा इत्यादि अन्य गणमान्य कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन
........................