फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   एकलगान में आराध्य जोशी और चित्रकला में अन्वेषा रही प्रथम

एकलगान में आराध्य जोशी और चित्रकला में अन्वेषा रही प्रथम

Sat, 13 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
एकलगान में आराध्य जोशी और चित्रकला में अन्वेषा रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव में चौथे नवरात्रे पर मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा की गई। इस शरदोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर कक्षा 6वीं से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों के बीच एकलगान प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें ग्लोरी स्कूल की आराध्य जोशी प्रथम, एसवीएम लखनपुर की अंजलि द्वितीय व क्रिसैंट पब्लिक स्कूल की चारू ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें निर्णायक मंडल में शिक्षाविद सुशील पुंडीर व राम लाल पुंडीर शामिल रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता जूनियर विंग में बीपीएस स्कूल बिलासपुर की अन्वेषा महाजन प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की अदिति सिंह द्वितीय व एसवीएम स्कूल बिलासपुर की अंजलि तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

सीनियर विंग में धौलरा पब्लिक स्कूल की अदिति प्रथम, डीएवी बिलासपुर की ग्लोरी नड्डा द्वितीय व आर्यन स्कूल की सृजा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेके नड्डा व बालमुकुंद शर्मा ने पुरस्कृत किया। दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा, राम पाल, मोहित शर्मा, अश्विनी शर्मा, प्रमोद बिट्टू, सुभद्रा नड्डा, राजेंद्र, संतोष जोशी, पूर्व पार्षद निर्मला राणा सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नटराज कला सांस्कृतिक मंच की रंगारंग प्रस्तुतियां आज
सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक राम लाल पुंडीर ने बताया कि 14 अक्तूबर को रात्रि साढ़े 7 बजे नटराज कला सांस्कृतिक मंच की रंगारंग प्रस्तुतियां रहेंगी। 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम रहेगा जबकि रात्रि साढ़े 7 बजे से कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के बीच सामूहिक धार्मिक लोकनृत्य प्रतियोगिता होगी। जबकि साढ़े 8 बजे से महिला मंडल द्वारा भजन कार्यक्रम रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed