{"_id":"5bb7785d867a55127d6d51c4","slug":"71538750557-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी ग्रामोद्योग भंडार बिलासपुर में खादी पर बीस प्रतिशत छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी ग्रामोद्योग भंडार बिलासपुर में खादी पर बीस प्रतिशत छूट
Updated Fri, 05 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खादी ग्रामोद्योग भंडार बिलासपुर में खादी पर बीस प्रतिशत छूट
हिमाचल सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक बिलासपुर रमेश शर्मा ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। श्री सिद्ध बाबा लक्ष्मण जत्ती जी खादी ग्रामोद्योग भंडार कोर्ट रोड बिलासपुर में गांधी जयंती से खादी ग्रामोद्योग आयोग की एमडीए योजना के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग उत्पादों सूती खादी, कंबल, नगंदा तथा रेशम खादी के उत्पादों पर बीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
इसका शुभारंभ हिमाचल सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक बिलासपुर रमेश शर्मा की ओर से किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के युग में सभी को खादी अपनानी चाहिए और वैसे भी खादी का उत्पादन रोजगार का साधन बन गया है। यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी बेहतर है। हिमाचल सरकार और भारत सरकार की ओर से खादी के उत्पादों पर छूट देने का निर्णय सरकार ने लिया है ताकि अधिक से अधिक लोग खादी के उत्पादन को भारी मात्रा में खरीदें और खादी के साथ जुड़े कारीगरों, बुनकरों को रोजी-रोटी कमाने में ज्यादा प्रोत्साहन मिले।
बिलासपुर में श्री सिद्ध बाबा लक्ष्मण जत्ती खादी ग्रामोद्योग समिति के प्रभारी विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि का शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया । इस कार्यक्रम में डॉ. बीडी ठाकुर, सिटी क्लीनिक से राजेंद्र कुमार चौधरी, बलवीर ठाकुर, संजय कुमार, चंद्रशेखर, सूरज, विकास तथा जगन्नाथ शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-------------
....शुभम राही.....