{"_id":"5bab9d9e867a557ece01ea55","slug":"71537973662-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार जल्द प्रदेश के लिए राहत पैकेज का करें एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार जल्द प्रदेश के लिए राहत पैकेज का करें एलान
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार जल्द प्रदेश के लिए राहत पैकेज का करें एलान
प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार के बस से बाहर : रामलाल
कहा, प्रदेश में तीन दिन की बारिश से हुआ है पांच हजार करोड़ का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और श्री नयना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश से पांच हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई राज्य सरकार के वश में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार को राहत पैकेज जारी करना चाहिए जो अभी तक केंद्र सरकार द्वारा नहीं किया गया है। रामलाल ठाकुर बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान भी मौजूद थे।
वहीं उन्होंने जिला प्रशासन पर भी जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिला में सड़कें बंद हैं। लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ है। दर्जनों घर गिए गए हैं। दर्जनों को नुकसान पहुंचा है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिला प्रशासन के अधिकारी केवल बंद कमरों में बैठक कर बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि धरातल तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला में लोगों के घर और जमीन खड्डों के किनारे है। भारी बारिश के कारण लोगों की जमीन और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। श्री नयना देवी विस क्षेत्र में भाखड़ा, माकड़ी लैहड़ी आदि क्षेत्रों में लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन मौके पर कोई भी राजस्व विभाग का अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचा है। स्वारघाट उपमंडल में दर्जनों सड़कें बंद हैं लेकिन प्रशासन को इस संबंध में कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश को आपदा के लिए कोई विशेष बजट नहीं दिया है। जबकि कुछ पैसा सालाना के बजट में आता है, जिससे प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो पाएगी। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केवल कुल्लू मनाली के लिए राहत का एलान किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द केंद्र सरकार से मद्द मांगनी चाहिए।
---------------
...जारी