फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   नरेंद्र शर्मा को बनाया स्वाभिमान पार्टी का प्रदेश महामंत्री

नरेंद्र शर्मा को बनाया स्वाभिमान पार्टी का प्रदेश महामंत्री

Mon, 24 Sep 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र शर्मा को बनाया स्वाभिमान पार्टी का प्रदेश महामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरमाणा (बिलासपुर)। स्वाभिमान पार्टी हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन पंजगाई के राधा-कृष्ण मंदिर में किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोरी लाल शर्मा ने की। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए योजना बनाई गई। पार्टी ने 16 विधानसभा क्षेत्र चिन्हित किए जोकि शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण, रोहड़ू, सिलाई पांवटा पालमपुर, सुलह, बैजनाथ, धर्मशाला, नयनादेवी, घुमारवीं, नालागढ़ भटियात, बड़सर, जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर होंगे।
बैठक में स्थानीय स्तर पर लीडरशिप तैयार करने का निर्णय किया गया। साथ ही चर्चा की गई कि भाजपा के शासन में हिंदुत्व खतरे में है। पश्चिम बंगाल, कश्मीर तथा केरला में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर केंद्र सरकार मौन क्यों है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश में बंदरों, सूअरों तथा आवारा पशुओं की ओर से नष्ट की जारी रही खेती के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। प्रदेश की टूटी सड़कों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार प्रदेश की जनता की समस्याओं को हल करने में असफल रही है। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र शर्मा को प्रदेश महामंत्री, कृष्णचंद ठाकुर को प्रदेशमंत्री तथा नरेश कुमार गौतम को सदर बिलासपुर का संयोजक मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी राममोहन दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद, राष्ट्रीय मंत्री शकुंतला जस्सल, मदन सिंह राणा, नरेंद्र कुमार शर्मा, नारायण चंद, जयसिंह चौहान, राजिंद्र कुमार शर्मा, सुरेश कुमार, महेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed