फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर गिरी भारी चट्टानें, यातायात बंद

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर गिरी भारी चट्टानें, यातायात बंद

Sat, 22 Sep 2018 08:16 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर गिरी भारी चट्टानें, यातायात बंद
सर्विस रोड की मोड़ पर गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

स्वारघाट/जामली (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूमक स्थान पर पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें और पत्थर गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। दोपहर अढ़ाई बजे से हाईवे देर शाम तक पूरी तरह से बंद रहा। हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जबकि लोनिवि ने भी अपनी जेसीबी को मौके पर भेज कर हाईवे को खोलने का कार्य शुरू कर दिया था। बहरहाल हाईवे से पत्थरों को हटाने का कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद करीब अढ़ाई बजे भूमक के पास बरसात के कारण भारी चट्टानें व पत्थर सड़क में गिरने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पूरी तरह से ठप हो गया। गनीमत रही की पहाड़ी से पत्थर गिरते समय कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा कोई भी इसकी चपेट में आने से मारा जा सकता था। घटना का पता चलते ही लोनिवि व पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया था। इसके बाद एक तरफ से छोटे पत्थरों को हटा कर छोटे वाहनों के लिए हाईवे खोल दिया था जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी लेकिन बड़े वाहनों के लिए अभी हाईवे बंद था। दोनों ओर पांच-पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया था जिसमें सरकारी बसों सहित टूरिस्ट बसें भी फंसी रहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलासपुर में सुबह से लगातार हो रही बारिश से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर धुंध के कारण वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ी। सूचना मिलते ही स्वारघाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट से कनिष्ठ अभियंता अमरनाथ जेसीबी लेकर रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देर शाम को यहां पर भारी धूंध पड़ जाने से लोनिवि को मलबा हटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी धूंध होने से यहां पर वाहनों की आवाजाही भी रूक-रूक कर होती रही जिससे काफी दिक्कतें हुईं। हालांकि लोनिवि के अधिकारी देर रात तक मौके पर ही डटे रहें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed