फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्कूली बस ने बालिका को कुचला, मौत

स्कूली बस ने बालिका को कुचला, मौत

Wed, 12 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बस ने बालिका को कुचला, मौत
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूली बस की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। बाद में स्कूल प्रशासन की टीम और पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच आपस में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी अबरार हुसैन टेलर है। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह कक्षा चार में पढ़ने वाले अपने पुत्र मोहम्मद अजहर को सर्व संस्कृति स्कूल की बस में बैठाने के लिए धनौरा-रम्पुरा रोड पर पहुंचा था। उसके साथ ही पीछे-पीछे उसकी चार वर्षीय पुत्री अजूबा भी पहुंच गई। अबरार ने अपने पुत्र को बस में बैठा दिया। इस दौरान चालक मान सिंह ने बस चला दी। इस बीच अजूबा बस के टायर के नीचे आ गई, इससे उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद चालक ने बस रोड किनारे खड़ी कर दी और वह बस से नीचे उतर गया। इस बीच मौके पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। स्कूल प्रबंधतंत्र के एचके राय, मोहित राय, प्रधानाचार्या योगेश जेडली, बस स्वामी भूपेंद्र सिंह निवासी बलखेड़ा थाना खजुरिया भी मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। बालिका के पिता ने लिखकर दे दिया कि घटना महज इत्तफाकिया है, इसलिए वह कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed