{"_id":"652163168e20dd806d004794","slug":"65-devotees-reached-nayanadevi-after-traveling-180-km-on-their-stomachs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-6788-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेट के बल 180 किमी का सफर कर नयनादेवी पहुंचे 65 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेट के बल 180 किमी का सफर कर नयनादेवी पहुंचे 65 श्रद्धालु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। पंजाब के धुरी से 180 किलोमीटर का सफर पेट के बल पूरा कर 65 श्रद्धालुओं का एक जत्था श्री नयना देवी पहुंचा है। इन श्रद्धालुओं ने 3 दिन और रात में यह यात्रा पूरी की।
शनिवार को मां के दरबार में माथा टेकने के बाद इन श्रद्धालुओं ने बताया कि वह हर साल धुरी महावीर मंदिर से यह यात्रा लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं। माता रानी ही उन्हें इस प्रकार की कठिन यात्रा करने के लिए शक्ति प्रदान करती हैं। दिन-रात यह यात्रा चलती रहती है और तीसरे दिन माता के दरबार में जब वह पहुंचते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। माता के दरबार में जमकर भजन और भेंट गाते हैं और खुशी-खुशी अपने घरों को लौटते हैं। हालांकि रास्ते में तपती सड़कें उनकी तपस्या लेती हैं। लेकिन माता रानी की अपार आस्था उन्हें इस प्रकार की यात्रा करने के लिए प्रेरित करती है