फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   622 students of the state will participate in Inspire Award Standards Exhibition

Bilaspur News: इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी में प्रदेश के 622 विद्यार्थी लेंगे भाग

Sun, 03 Dec 2023 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
622 students of the state will participate in Inspire Award Standards Exhibition
- जिले को चार भागों में बांटकर आयोजित की जाएगी प्रदर्शनी
विज्ञापन

- बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में प्रदेश के 622 विद्यार्थी भाग लेेंगे। प्रतियोगिता के लिए जिले को चार भागों में बांटा गया है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।

11 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला चंबा में कांगड़ा और चंबा के 110 विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित होगी। 8 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला मंडी में होने वाली प्रतियोगिता में कुल्लू और मंडी के 73 विद्यार्थी भाग लेंगे। 8 और 9 दिसंबर को ओच्छघाट में एलआर समूह के शिक्षण संस्थान में होने वाली प्रतियोगिता में किन्नौर, सिरमौर, शिमला और सोलन के 208 विद्यार्थी भाग लेंगे। 6 और 7 दिसंबर को रूद्र इंटरनेशनल स्कूल बसाल में बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर के 231 विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी वैज्ञानिक मॉडल को प्रदर्शित करेंगे। जिला स्तर पर बेहतरीन मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नए विचार वाले मॉडल का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed