{"_id":"5c782af6bdec22739c3ff6a3","slug":"61551379190-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बैगुल नदी पर बन रहे बांध के निर्माण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बैगुल नदी पर बन रहे बांध के निर्माण का किया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुरिया/बिलासपुर (रामपुर)। सिंचाई विभाग ने खजुरिया थाने की सीमा पर बरेली जिले की बैगुल नदी पर किसानों के खेतों की की सिंचाई के लिए करीब 12 लाख रुपये की लागत से बांध का निर्माण गुरुवार से शुरु कर दिया है। क्षेत्र के तमाम किसानों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर बांध का निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया। किसानों का कहना था कि वर्तमान में उनके खेतों में फसल खड़ी है और बांध का पानी रुकने से नदी का फनी उनकी फसलों में घुस जाएगा और फसल खराब हो जाएगी। पुलिस ने किसानों ने समझाकर वापस भेज दिया।
ज्ञात हो कि खजुरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर बसे गांव पिपलिया विजयनगर की बैगुल नदी पर अंग्रेजों के जमाने का बांध बना हुआ था, जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और नदी का पानी बहता रहता है और किसान अपनी फसलों की सिंचाई करने को परेशान रहते हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने एक साल पहले रामपुर व बरेली जिले के कई गांवों के किसानों की मदद से कारसेवा कर कच्चे बांध का निर्माण किया था। कच्चा बांध बनने से नहरों में भी पानी पहुंच गया था और किसानों ने बांध में स्टोर हुए पानी से अपनी फसलों की सिंचाई भी शुरु कर दी थी। पूर्व विधायक व ग्रामीणों की मांग पर शासन ने बांध बनाने को 12 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। सिंचाई विभाग बहेड़ी के जेई ऋृषिपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को बांध का निर्माण ठेकेदार ने उनकी मौजूदगी में शुरु कर दिया है। बांध बनने का काम शुरु होते ही क्षेत्र के तमाम किसानों ने बांध पर पहुंचकर खुशी जताई। किसानों का कहना था कि अब उन्हें सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
दोपहर के बाद रामपुर जिले के गोधी, केशगढ़, पनवड़िया आदि गांवों के लोगों ने बांध के निर्माण कार्य को समय से पहले करने की बात कहते हुए रोकने का प्रयास किया। किसानों का कहना था कि इस समय उनके खेतों में फसल खड़ी है और नदी का पानी रोकने से नदी में पानी ओवर होकर उनके खेतों में घुस जाएगा और फसलें खराब हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि विभाग को अक्तूबर में निर्माण करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बांध का निर्माण विभाग ने रेत माफियाओं के कहने पर समय से पहले शुरु किया है। उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को बरेली डीएम से शिकायत करेंगे। इस बीच पहुंची खजुरिया व बरेली जिले के शीशगढ़ थाने की पुलिस ने विरोध करने वाले किसानों को समझाकर भेज दिया। खजुरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार कांबोज ने बताया कि बांध का निर्माण कार्य चालू है और विरोध करने वालों को समझाकर भेज दिया था।