फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बंदरों के हमले से घायल महिला की मौत

बंदरों के हमले से घायल महिला की मौत

Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
बंदरों के हमले से घायल महिला की मौत
बिलासपुर। बंदरों के हमले से गंभीर रूप से घायल महिला की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है। 11 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी जैबुल निशा 70 वर्ष अपने घर में काम कर रही थीं। अचानक बंदरों ने महिला पर हमला कर दिया था। बंदरों के हमले से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गईं थीं। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे थे और महिला को बंदरों से बचाया था। बाद में गंभीर हालत में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से परिजन मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए थे। परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को घर ले आए और बृहस्पतिवार को उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed