फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   हाई वोल्टेज के कारण जले बिजली उपकरण

हाई वोल्टेज के कारण जले बिजली उपकरण

Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हाई वोल्टेज के कारण जले बिजली उपकरण
हाई वोल्टेज के कारण जले बिजली उपकरण
विज्ञापन

लोगों को उठाना पड़ा हजारों रुपये का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। विद्युत अनुभाग स्वारघाट के अंतर्गत कई गांवों में हाई वोल्टेज की वजह से घरों की वायरिंग, एलसीडी, टीवी, डिश रिसीवर, फ्रीज, बल्ब, ट्यूब लाइटें व अन्य विद्युत उपकरण जल गए हैं। इससे उपभोक्ताओं को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार सोमवार आधी रात को अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ जाने से गांव नालियां, डडराणा व ठोड के ग्रामीणों की वायरिंग जल गई। कई ग्रामीणों के घरों में ट्यूब लाइटें, बल्ब जल गए हैं। राजकुमार गोयल ने बताया कि उसका एक मोबाइल चार्जर, गीजर खराब हो गया है। नालियां के होटल मालिकों ने बताया कि इलेक्ट्रिक चूल्हा हाई वोल्टेज आने से जल गया है। वहीं डडराणा गांव में कई ग्रामीणों ने हाई वोल्टेज आने के कारण विद्युत उपकरण जलने की शिकायत की है। तरसेम लाल के घर में भी बिजली के बल्ब खराब हो गए हैं। हाई वोल्टेज के कारण कई लोगों के टीवी, डिश टीवी खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल कोट के सहायक अभियंता गुरजीत सिंह धीमान ने कहा कि विद्युत तारों पर किसी पेड़ के गिरने से उक्त समस्या आई होगी। विद्युत आपूर्ति क्षमता के अनुसार प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed