{"_id":"5bbb70a4867a55285874f54f","slug":"61539010724-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजगाई की पांच छात्राएं राष्ट्रीय कुश्ती के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजगाई की पांच छात्राएं राष्ट्रीय कुश्ती के लिए चयनित
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाई की पांच छात्राओं का चयन राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रविवार को राज्य स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता जो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार जिला सोलन में संपन्न हुई उसमें पाठशाला की एक छात्रा ने स्वर्ण तथा चार छात्राओं ने रजत पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर में होगी।
स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्राओं के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पाठशाला के प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता, पंचायत प्रधान सुशील गौतम तथा एसएमसी प्रधान छोटा राम सहित अन्य लोगों ने इन छात्राओं व पाठशाला के डीपीई जगदीश कुमार का भव्य स्वागत किया। छात्राओं को फूल मालाएं पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पाठशाला के डीपीई जगदीश कुमार को भी उनकी कड़ी मेहनत और बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अश्वनी गुप्ता ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह एक हर्ष का विषय है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के दस खिलाड़ियों का चयन हुआ है और यह इस पाठशाला में अपनी सेवाएं दे रहे डीपी जगदीश कुमार के कठिन मेहनत से ही संभव हुआ है कि राज्य स्तर से दस छात्राओं में से पांच रावमापा पंजगाई की हैं। चयन हुई छात्राओं में ऋषिका शर्मा,
विज्ञापन
अंजली, शिवानी ठाकुर, शिल्पा शर्मा और दिवांशी ठाकुर हैं। राज्य स्तर पर ऋषिका ने 53 किलोग्राम भार में गोल्ड मेडल हासिल किया जबकि अन्य चार ने रजत जीत कर इलाके और स्कूल का नाम रोशन किया।