फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन और नारेबाजी

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन और नारेबाजी

Mon, 08 Oct 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन और नारेबाजी
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन और नारेबाजी
विज्ञापन

बिलासपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी
कांग्रेस ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर ने बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ सोमवार को अपना गुस्सा निकाला। कोर्ट रोड पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ रही महंगाई और केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण बढ़ती महंगाई से आम जनता दुखी हो रही है। यह बात विशेष रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री नयना देवी जी चुनाव क्षेत्र रामलाल ठाकुर ने अपने संबोधन में भी कही।
उन्होंने कहा कि आम जनता को अपना जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है और इसी कारण रुपये का निरंतर अवमूल्यन हो रहा है जिससे देश की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई है। मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रण करने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठा पा रही है। सरकार लोगों को धर्म जाति वर्ग क्षेत्र आदि में उलझा कर और बांटकर उन्हें आपस में लड़ाने में व्यस्त है।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को जनहित में निर्णय लेने के लिए आदेश करें या इस जन विरोधी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का भी आग्रह किया है ताकि चुनाव के बाद जन हितैषी सरकार का चयन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर झंडूत्ता चुनाव क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. बीरू राम किशोर, पूर्व सदर विधायक तिलक राज शर्मा, चेयरमैन ओपी गौतम, महासचिव संदीप संख्यान, ब्लॉक प्रधान तेजस्वी, महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, राकेश सोनी, नीलम चंदेल, कृष्ण शर्मा, गुरदास सिंह, सुमन, पार्षद नवीन ठाकुर, सतपाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार, रतन सिंह, अजय चंदेल, नीलम कुमार, श्यामलाल, निक्का राम, सीताराम, रणजीत चौधरी, हेमराज ठाकुर, रिशु शर्मा, छोटू दीन, जय किशन, विपिन चौधरी, एमआर वर्मा, कृष्ण कुमार, अनिल कुमार, अब्दुल मोहम्मद सहित अन्य कई मौजूद थे।
---------------
.....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed