फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   श्रीनयना देवी के विकास पर खर्च होंगे पांच करोड़ रुपये

श्रीनयना देवी के विकास पर खर्च होंगे पांच करोड़ रुपये

Mon, 01 Oct 2018 08:28 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
श्रीनयना देवी के विकास पर खर्च होंगे पांच करोड़ रुपये
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्री नयना देवी (बिलासपुर)। श्रीनयना देवी नगर परिषद का अनुमानित वार्षिक 2018-19 का बजट प्रधान मुनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बैठक में श्रीनयना देवी के एसडीएम अनिल चौहान सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे।
परिषद के कनिष्ठ अभियंता नरेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए अनुमानित कुल बजट 5,23,43,476 रुपये पास हुआ। वर्तमान में नगर परिषद के पास कुल 1,48,51,050 रुपये शेष हैं। वर्ष 2018-19 में परिषद को 3,74,92,426 रुपये की आय का अनुमान है तथा वर्ष 2018-19 में परिषद 5 करोड़ 39 हजार रुपये अनुमानित खर्च करेगी।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत गलियों की रोशनी व उसके रखरखाव पर 10 लाख रुपये, श्रीनयना देवी में सफाई व्यवस्था पर 20 लाख रुपये, पानी की व्यवस्था पर 5 लाख रुपये, कर्मचारियों के सैलरी पर 60 लाख रुपये, कर्मचारियों की पेंशन एवं ग्रेच्युटी पर 23 लाख रुपये तथा श्रीनयना देवी में विकासात्मक कार्यों पर लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें नालियों के सुधार एवं नई नालियों तथा पानी की निकासी पर 25 लाख रुपये, ठोस कूड़ा प्रबंधन पर 45 लाख रुपये, पार्किंगों के निर्माण तथा रखरखाव पर 1 करोड़ 15 लाख रुपये, परिषद की पुरानी दुकानों के रखरखाव पर 10 लाख रुपये, नई दुकानों को बनाने के लिए 12 लाख रुपये, शव गृह पर 10 लाख रुपये व वार्ड नंबर तीन में सड़क के रखरखाव पर 10 लाख रुपये, कार्यालय के अन्य कार्यों पर लगभग 66 लाख रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने पर 22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed