फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्वर्ण जाजियों के साथ हो रही है अनदेखी: महासभा

स्वर्ण जाजियों के साथ हो रही है अनदेखी: महासभा

Mon, 17 Sep 2018 08:04 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण जाजियों के साथ हो रही है अनदेखी: महासभा

विज्ञापन
सवर्ण जातियों के साथ हो रही है अनदेखी : महासभा
बोले, आरक्षण लोगों को आर्थिक आधार देख कर मिले
अखिल हिमाचल क्षत्रिय महासभा की बैठक गांव बड़ी बिलोर में आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
झंडूता(बिलासपुर)। अखिल हिमाचल क्षत्रिय महासभा की बैठक खंड प्रधान सत्यपाल वर्मा की अध्यक्षता में गांव बड़ी बिलोर में आयोजित की गई। बैठक में खंड प्रधान सत्यपाल वर्मा, उपप्रधान सुभाष वर्मा, मुख्य सलाहकार लेख राम कौंडल, रत्न लाल ठाकुर और सरवन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सरकारों की ओर से सवर्ण जातियों के साथ अनदेखी कर उनके ऊपर काले कानून थोपे जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जातिगत आरक्षण को समाप्त किया जाए और आरक्षण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर दिया जाए। सरकारों ने अपने वोट बैंक के लिए लोगों को बांटने के लिए पंचायत चुनावों में रोस्टर प्रणाली लागू की है जिसमें एक बार ओपन, दूसरी बार पिछड़ा वर्ग और तीसरी बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित श्रेणी में बांट दिया जाता है लेकिन यह कानून विधानसभा चुनावों में नहीं होता है। सरकार की अनदेखी के कारण प्रदेश में दो-दो कानून क्यों हैं। उन्होंने क्षत्रिय समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। बैठक में प्रकाश ठाकुर, सोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, करतार सिंह चंदेल, यशपाल चंदेल, सुरेश चंदेल, दलेल सिंह चंदेल, रमेश चंदेल, राकेश चंदेल, सुभाष चंद सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

---------
ग्राम स्तरीय समिति गठित, शंकर चंदेल प्रधान बने
इस दौरान ग्राम स्तर की समिति का गठन किया गया जिसमें शंकर सिंह चंदेल को प्रधान, अनिल कुमार और सुलोचना चंदेल को उपप्रधान, पवन कुमार सचिव, संजय चंदेल को सह सचिव और सरवन सिंह चंदेल को मुख्य सलाहकार चुना गया। अन्य सदस्यों में प्रकाश चंदेल, लाजवंती, गणेश चंदेल, करतार सिंह चंदेल, रत्तन सिंह चंदेल चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
...जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed