फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   बिलासपुर फैक्टरी यूनियन ने एमडी से की समस्याओ को लेकर बातचीत

बिलासपुर फैक्टरी यूनियन ने एमडी से की समस्याओ को लेकर बातचीत

Sun, 16 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फैक्टरी यूनियन ने एमडी से की समस्याओ को लेकर बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डीडी स्याल से मुलाकात की जिसमें कई मामलों पर चरचा की गई और उन पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया।
महासंघ के सहसचिव एवं बिलासपुर फैक्टरी वर्कर यूनियन के अध्यक्ष बाबूराम चौधरी ने बताया कि महासंघ की बैठक में एमडी के साथ कई मसलों पर चर्चा हुई। लंबित मांगों को लेकर भी गहनता से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर एमडी ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए इन्हें समयबद्ध पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाबूराम चौधरी के अनुसार एमडी की ओर से आश्वासन दिया गया कि निगम में किसी भी श्रेणी का कोई पद समाप्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों और पांच साल का सेवाकाल पूरा करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए जल्द ही निदेशक मंडल की होने वाली बैठक में मसला रखने का आश्वासन दिया है। उम्मीद है कि इस बैठक में इस पर स्वीकृति मिलेगी। बिलासपुर और नाहन फैक्टरियों के कर्मचारियों को मिलने वाले दिवाली गिफ्ट में भी इस बार 500 रुपये बढ़ोतरी होगी। अभी तक यह राशि 1500 रुपये प्रति कर्मचारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दोनों फैक्टरियों में कार्यरत कर्मचारियों को सेफ्टी जूते के पैसे साल में एक सैलरी के साथ मिलेंगे। यही नहीं वन विकास निगम के कर्मचारियों को 2016 से देय अंतरिम राहत भत्ते का 8 प्रतिशत एरियर भी जल्द ही मिलेगा। बैठक में सभी कर्मचारियों ने मांगों को पूरा करने के लिए एमडी का शुक्रिया अदा किया और भविष्य में निगम को अपना पूरा सहयोग करने का भी आश्वासन दिया है।

बैठक में कार्यकारी अधिकारी केहर सिंह ठाकुर, मेजर एडमिन मधु नेगी व मंडलीय प्रबंधक हैडक्वार्टर के अलावा बिलासपुर फैक्टरी से प्रधान बाबूराम चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान प्यार सिंह, सहसचिव भोलादत्त, नाहन फैक्टरी की ओर से उपप्रधान बलवीर सिंह चौहान, संगठन मंत्री बलदेव राणा और सदस्य प्रदीप शर्मा के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री ठाकुर दास इत्यादि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed