फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   अल्ट्राटेक ने ऑपरेटरों को दी 14 करोड़ की पहली किस्त

अल्ट्राटेक ने ऑपरेटरों को दी 14 करोड़ की पहली किस्त

Fri, 30 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्राटेक ने ऑपरेटरों को दी 14 करोड़ की पहली किस्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर।
करीब तीन महीने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे चार हजार ऑपरेटरों को अल्ट्राटेक कंपनी ने जेपी कंपनी से बकाए 14 करोड़ रुपये मालभाड़े की पहली किस्त जारी कर दी है। जबकि बाकि 14 करोड़ रुपये 1 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे। अल्ट्राटेक कंपनी के प्रबंधन ने वीरवार को ऑपरेटरों को 14 करोड़ का चेक जारी कर दिया है। ऑपरेटरों के अनुसार पहली जुलाई शाम से ऑपरेटर सीमेंट ढुलाई का काम शुरू कर देंगे। इससे बिलासपुर और सोलन जिला के चार हजार ट्रक ऑपरेटरों ने राहत की सांस ली है। वहीं ऑपरेटरों का कहना है कि पहली जुलाई को वह इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें अल्ट्राटेक कंपनी के अधिकारियों को भी शामिल होंगे। वीरवार को लाड़ाघाट विश्राम गृह में जेपी उद्योग समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें सरकार, जेपी उद्योग और अल्ट्राटेक के त्रिपक्षीय अनुबंध होने पर खुशी जाहिर की गई। अब जेपी उद्योग के बागा और बघेरी प्लांट के ऊपर अल्ट्राटेक का कानूनी हक हो गया। बैठक में अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के बागा और बघेरी प्लांट के मुखिया परमिंद्र सिंह, जेसेरु और श्रीवास्तव भी शामिल रहे। इस मौके पर मालभाड़ा के 14 करोड़ के चेक परिवहन सभाओं को दे दिए गए जबकि बाकी बकाया राशि 1 जुलाई को विभिन्न सहकारी सभाओं के खातों में अल्ट्राटेक डाल देगा।

बैठक में प्लांट के मुखिया परमिंद्र सिंह ने कहा कि हम और ऑपरेटर मिलकर के इस प्लांट को मिलकर चलाएंगे जबकि भविष्य में ऑपरेटरों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ऑपरेटरों ने भी कंपनी प्रबंधन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। समन्वय समिति के सदस्य दौलत सिंह ठाकुर ने कहा बैठक में यह भी तय किया गया कि 1 जुलाई को दोनों जिलों के ट्रक ऑपरेटर इकट्ठा होंगे और ऑपरेटरों की बड़ी जनसभा होगी। इसके बाद देर शाम को जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें अल्ट्राटेक के सभी पदाधिकारी और बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसी दिन शाम को 4 बजे डिमांड भी शालूघाट में की जाएगी। इसके बाद ऑपरेटर सीमेंट ढुलाई का काम शुरू कर देंगे। बैठक में समन्वय समिति के प्रेस सचिव हेमराज शर्मा ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे दौलत सिंह ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, कै. भगत सिंह ठाकुर और प्रेम सिंह ठाकुर को सम्मानित करेंगे। बैठक में प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, दीप चंद शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, लक्ष्मी चंद, रोशन लाल फौजी, रविकांत पाठक, कै. सुरेंद्र, परमानंद, बबलू शर्मा, जीतराम, धर्मपाल, हंसराज शर्मा, अशोक ठाकुर, मान सिंह, परसराम ठाकुर, दीपलाल चौहान, अजीत सेन, रतनलाल ठाकुर और चुनी लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed