{"_id":"65d5ee6b9eea7aa4350588ff","slug":"61-people-donated-blood-in-ghumarwin-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-113427-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 61 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में 61 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
स्वामी विवेकानन्द राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित शिविर में अपने रक्त का दान करते लोग व
एम्स बिलासपुर की टीम ने शिविर में दीं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 61 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में एम्स बिलासपुर की टीम ने सेवाएं दीं और रक्त एकत्रित किया।
रक्तदान शिविर सुबह 10:00 से शाम 3:00 बजे तक चला। इसमें महाविद्यालय के 109 विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर शिक्षकों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया और 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्त एकत्रित करने के लिए एम्स बिलासपुर की दस सदस्यीय टीम पहुंची। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने रक्तदाताओं से कहा कि मानव रक्त का उत्पादन किसी मशीन में संभव नहीं है। इसलिए जरूरत पड़ने पर खून की आपूर्ति मानव के रक्त से ही संभव है। ऐसे में जरूरी है कि हम लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें ताकि आपात स्थिति में वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके।
शिविर में रक्तदान करने वालों के लिए महाविद्यालय की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने एम्स बिलासपुर की टीम का भी सेवाएं देने के लिए आभार जताया। रक्तदान का आयोजन एनएसएस, एनसीसी, रोवर एंड रेंजर, रोड सेफ्टी क्लब और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस मौके पर सभी समितियों के संयोजक डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. प्रीतम लाल, सेवानिवृत प्रो. पीएल जनेऊ, रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. ललित शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, डॉ. प्रकाश गौतम, डॉ. मनीष कुमार प्रो. पूजा मौजूद रहे।